मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डीडी ठाकुर ने किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में स्कूल के 20 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। शनिवार को स्वयंसेवियों ने श्रमदान करते हुए स्कूल परिसर में उगी कंटीली झाड़ियों, पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाओं की काटछांट कर स्कूल की फुलवारी और पूरे स्कूल परिसर को साफ सुथरा बनाया।
एनएसएस प्रभारी रजत ने बताया कि स्वयंसेवियों ने सुबह 6 बजे सैर, व्यायाम किया। दूसरे सत्र में श्रमदान से स्कूल परिसर को साफ सुथरा बनाया। दोपहर भोजन के बाद विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से स्वयंसेवियों को विभिन्न तरह की जानकारी दी गई। दोपहर बाद खेलकूद और संध्याकाल में मनोरंजन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संवाद