फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बैडमिंटन में उरला की सिमरन बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला की छात्रा सिमरन ने अंडर-19 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व किया। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब छात्रा का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सिमरन की इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने सिमरन की इस उपलब्धि को लेकर उसे बधाई दी। सिमरन द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत उरला के खाभल गांव की रहने वाली हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि 8 अक्तूबर को सुंदरनगर में हुई जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलों में सिमरन ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें