बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुंसल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर खूब धमाल मचाया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रणजीत सिंह राणा ने किया।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश शर्मा और मंजू शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेवी आसपास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी रैली भी निकाली जाएगी। इस दौरान प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह राणा और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद