फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त माह से प्रदेश के 243 स्कूलों में शुरू होंगे वोकेेशनल कोर्स

Fri, 22 Jul 2016 07:37 PM IST
मंडी
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल के 243 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इसी सत्र से वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। जिसमें सबसे ज्यादा मंडी जिला के 48 स्कूल शामिल हैं। अब जिला में वोकेशनल कोर्स पढ़ाने वाले स्कूलों का आंकड़ा 118 पहुंच गया है। 71 स्कूलों में पहले से वोकेशनल कोर्स चल रहे हैं। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत स्कूलों छात्रों को नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक व्यवसायिक विषय पढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेम वर्क के तहत हिमाचल के स्कूलों में इस बार तीन नए कोर्स शुरू हुए हैं। जिसमें ब्यूटीशियन, शारीरिक शिक्षा और मीडिया शामिल है। इस योजना के एक स्कूल में सिर्फ दो कोर्स पढ़ाने का प्रावधान है। कृषि, हेल्थ केयर, टेलीकॉम, रिटेल, पर्यटन, सुरक्षा, आईटीईएस विषय पहले से कई स्कूलों में पढ़ाए जा रहे हैं। नए कोर्सों में ब्यूटीशियन, शारीरिक शिक्षा और मीडिया विषय को इस बार शुरू किया गया है। मंडी जिले के नगवाईं, सरोआ, नाऊ-पनाउ, निशु, टीहरी, कोट स्नोर, महादेव, धवाल, पुराकोठी, सदयाणा, भंगरोटू कन्या, घासणू, बगला, दसेहड़ा, गुरकोठी, मैरामसीत, सिध्याणी, स्यांज, मौवीसेरी, झुंगी, जहल, बागा चनोगी, जरोल, बगस्याड़, चिऊणी, भाटकीधार, खुनाची, सराची, देवधार, पंजाई, सोमनाचनी, घन्यार, शारटी, गुम्मा, हराबाग, बस्सी, थल्टूखोड़, उरला, बथेरी, धार, मटड़ू, एहजू, काओ, प्रेस्सी, भद्रवाड़, पौंटा, चौक, हयूण पैहड़ स्कूल में अगस्त से वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं बैठेंगी।

इनसेट
छुट्टियों के बाद स्कूलों में वोकेशनल कोर्स में छात्र-छात्राओं की दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन स्कूलों के लिए कोर्स स्वीकृत हुए हैं, उन स्कूलों को इस बारे में निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील कुमार, जिला समन्वयक (वोकेशनल कोर्स)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें