जोगिंद्रगनर (मंडी)। रोटेरियन विनोद राठौर रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर में 2026-27 के सत्र के नए अध्यक्ष होंगे। रोटरी की अर्धमासिक बैठक में ताजपोशी को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल, सचिव सुशील पठानिया की मौजूदगी में लक्ष्मी बाजार स्थित कार्यालय में हुई बैठक में रोटेरियन विनोद राठौर को 2026-27 के सत्र के अध्यक्ष का दारोमदार सौंपा गया है। मंगलवार को यह जानकारी रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर अजय ठाकुर ने दी। संवाद