फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल व्यर्थ न गंवाए ग्रामीण : रिया धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बारिश न होने से अधिकांश उठाऊ पेयजल योजनाओं में जल स्तर घट गया है। फिर भी उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति की जा रही है। जल शक्ति विभाग की सहायक अभियंता रिया धीमान ने बताया कि सरकाघाट में विभाग के अधीन 133 पेयजल भंडारण टैंक हैं।
विज्ञापन

इनमें तीन का कार्य चल रहा है लेकिन 130 टैंक सही हालत में काम कर रहे हैं। जल संकट के चलते कुछ लोग पेयजल से खेतों की सिंचाई कर रहे हैं, इस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में प्रेशर कम होने से अन्य लोगों तक पेयजल नहीं पहुंच पा रहा। उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि पानी को व्यर्थ न गंवा कर विभागीय कर्मियों का सहयोग करें।
तत्ताहर, बल्ह, मैहरे, नबाही आदि गांवों में जल आपूर्ति न होने की मुख्य समस्या योजना में बिजली बंद रहना है। यदि बिजली बाधित रहेगी तो पंप नहीं चलेंगे। इसलिए विद्युत बोर्ड भी इस समस्या को संज्ञान में लेकर विभाग का सहयोग करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें