करसोग (मंडी)। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को करसोग स्थित ईमला विमला नदियों के संगम स्थल पर स्थापित शिव मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी नेत्र सिंह ने की। सम्मेलन में राम कृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी हिमानंद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्य वक्ता रूप में राकेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता राकेश कुमार और संयोजक सोनू ने बताया कि इस अवसर पर कलश यात्रा, कीर्तन-भजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें सैकड़ों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इसके बाद यज्ञ आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इसमें महानाटी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में नई ऊर्जा, चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना है। संवाद