मंडी। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान के तहत समाधान शिविर का आयोजन नगर निगम के वार्ड आठ पैलेस काॅलोनी-एक में किया गया। शिविर की अध्यक्षता पार्षद हरदीप सिंह ने की। इसमें जनमानस को सिटीजन सेवा पोर्टल के बारे में जागरूक किया। बताया कि जनता अपनी समस्याओं को https://citizenseva.hp.gov.in पोर्टल के माध्यम से दर्ज करवाएं ताकि उन्हें कार्यालय में न आना पड़े।
शिविर में जनमानस ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। मुख्य समस्या सकोढी चौक से लेकर जेल रोड तक सड़क की खस्ताहालत को लेकर रखी। लोगों ने कहा कि धूल, मिट्टी के कारण चलना तथा दुकानदारों का सारा दिन धूल में बैठना मुश्किल हो गया है।
जेल रोड में बन रहे पार्क में सीवरेज का चैंबर लीक होता है। इसके बारे में पार्षद हरदीप सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग को चैंबर का स्थान बदलने के बारे में पत्र लिखे जा चुके हैं, मगर विभाग की तरफ से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। विभाग को चैंबर बदलने के लिए त्वरित कार्रवाई करने के लिए निगम की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे। शिविर में उपस्थित लोगों को पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं के बारे मेें जागरूक किया। समाधान शिविर में नगर निगम के सहायक अभियंता नरेश, कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। संवाद