फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विजय ने वाॅयस ऑफ सरकाघाट का जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की चौथी सांस्कृतिक संध्या में गायकों ने बांधा समां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेले में विजय ने वाॅयस ऑफ सरकाघाट का खिताब अपने नाम किया। जबकि पंकज कुमार दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, तम्मना और कौशल्या देवी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या के दौरान वाॅयस ऑफ सरकाघाट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 25 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में स्टार कलाकार सुनील चौहान ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। इससे पूर्व विवेक मौर्य ने भी अपनी मधुर और सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया तथा अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें