फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विक्टोरिया ब्रिज खतरे में, पहाड़ी से चट्टानें गिरने का मंडरा रहा संकट

Thu, 21 Aug 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
शहर के मुख्य प्रवेश द्वार विक्टोरिया ब्रिज के पास पहाड़ी पर लटकीं चट्टानें। -संवाद
विज्ञापन
मंडी। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार विक्टोरिया ब्रिज के पास पहाड़ी पर भूस्खलन से भारी-भरकम चट्टान गिरने का खतरा मंडरा रहा है। बारिश के दौरान पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे सरक रहा है। यहां ब्यास किनारे बनी 10 से 15 दुकानें और खड़े होने वाले ऑटो भी खतरे की जद में हैं। यही नहीं, शहर को जोड़ने वाला मुख्य पुल भी संकट में है।
विज्ञापन

वहीं, मंडी-पठानकोट हाईवे पर नाली का पानी खुले में बह रहा है। इससे राहगीरों को परेशानी और वाहनों के गुजरने पर कपड़े गंदे हो रहे हैं। हाइवे पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाईवे की देखरेख का जिम्मा एनएचएआई के पास है, लेकिन अधिकारी पालमपुर में बैठने के कारण स्थानीय स्तर पर समस्या की सुध नहीं ले रहे।
लोक निर्माण विभाग मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने कहा कि मंडी-पठानकोट एनएच की देखरेख का जिम्मा एनएचएआई के पास है। वह ही इसे लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन

समस्या को लेकर एनएचएआई अधिकारियों, उपायुक्त मंडी और नगर निगम कमिश्नर को अवगत करवा दिया गया है। चट्टान बारिश में किसी भी समय खिसक सकती है। मरम्मत को लेकर भी कई बार कहा गया है, लेकिन अभी तक सुध नहीं ली गई। -वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें