फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तीन महीने में वल्लभ कॉलेज को मिल सकता है नया भवन

Sat, 29 Jun 2024 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में सदर विधायक अनिल शर्मा कालेज की नवनिर्मित भवन का निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों के साथ ब
विज्ञापन
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी को तीन माह के भीतर नए भवन की सौगात मिल सकती है। यह बात सदर विधायक अनिल शर्मा ने राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ भवन में चल रहे कार्यों का विस्तार पूर्वक निरीक्षण किया और कार्य में आ रही कमियों को उजागर किया।
विज्ञापन


सदर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि भवन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों और ठेकेदार ने बताया है कि अगर उन्हें जल्द पूरा बजट मिल जाता है तो वह तीन माह के भीतर ही नए भवन का लोकार्पण करवा सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस भवन को पूर्व भाजपा सरकार ने शुरू किया था और 28 करोड़ रुपये की राशि इसके लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने तुरंत जारी करवाई थी। बाद में सत्ता परिवर्तन के चलते कुछ समय तक काम बंद रहा और बजट की कमी खली।
अनिल शर्मा ने कहा कि उन्होंने नई सरकार से मजबूतर से अपना पक्ष रखा और अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। इससे काफी हद तक भवन तैयार हो चुका है। करीब 7 करोड़ की राशि जैसे ही मिलती है तो यह काम तीन माह में पूरा हो सकता है और हजारों विद्यार्थियों को इसकी सौगात मिल सकती है।
विज्ञापन



विधायक बोले, डिजाइन प्रदेशभर में सबसे अलग

भवन का निरीक्षण करते हुए विधायक ने कहा कि उन्होंने इस भवन का डिजाइन प्रदेश में सबसे अलग है। बेहतर निर्माण हो रहा है जोकि कई सालों तक खराब नहीं हो सकता है। उन्होंने भवन का डिजाइन भी देखा और यह भी परखा कि काम उसके मुताबिक हो रहा है या नहीं। अनिल शर्मा ने इस दौरान भवन में मिलने वाली स्मार्ट क्लास रूम, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों से ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें