फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांगड़ा में जल्द शुरू होगा कुत्तों का टीकाकरण-नसबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के लिए एंटी रेबीज टीकाकरण और नसबंदी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने दवा सहित अन्य उपकरणों की मांग भेज दी है और फिलहाल विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। हालांकि, विभाग ने 15 दिसंबर से कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी करने का अभियान शुरू कर दिया है लेकिन अभी अभियान को ज्यादा रफ्तार नहीं मिल पाई है, क्योंकि किसी भी नगर निकाय के पास लावारिस कुत्तों को पकड़ने वाले कर्मचारी मौजूद नहीं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 में डीसी कांगड़ा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों और नगर निकायों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें लावारिस कुत्तों की संख्या को रोकने और एंटी रेबीज का टीकाकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद धर्मशाला, देहरा सहित कई क्षेत्रों में कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम धर्मशाला की ओर से एक तिब्बतियन संस्था को यह कार्य सौंपा गया है।
बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और आतंक को देखने हुए नवंबर में उमर उजाला ने इस समस्या पर एक अभियान भी चलाया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को कुत्तों के बढ़ते आतंक पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण कई सड़क हादसे हो रहे हैं। कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बन गए हैं। आए दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं, जिससे बच्चों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैक्सीन सहित अन्य उपकरणों की डिमांड भेज दी है। फिलहाल विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। जैसे-जैसे नगर निकायों की ओर से कुत्तों को पकड़ा जाएगा, चिकित्सकों की ओर से उनकी टीकाकरण और नसबंदी कर दी जाएगी। - डॉ. सीमा गुलेरिया, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग

- नगर निगम की ओर से कुत्तों की वैक्सीनेशन और नसबंदी का कार्य एक तिब्बतियन संस्था को दिया गया है। संस्था की ओर से कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी की जा रही है, जिससे उनकी बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जा सके। - नीनू शर्मा, मेयर, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें