फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़-तूफान से पड्डल मैदान में व्यापारियों की छतें उड़ी, सामान खराब

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मैदान में अंधड़-तूफान से क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत करते कारो? - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। जिले में सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश और अंधड़ चलने से पड्डल मेला मैदान में व्यापारियों की टीन से बनी छतें उड़ गई। लोहे के पाइन उखड़ने और टीन उड़ने से दुकानों के अंदर पानी भरने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया। वहीं दुकानों में पहुंचे खरीदार घायल होने से बाल-बाल बचे। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन बारिश के पानी से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए जूता कारोबारियों में संजय कुमार, राधेश्याम, राकेेश, कैलाश कुमार, मदन लाल, घनश्याम मनु सहित अन्य कारोबारियों ने बताया कि वे मेले में जूते की दुकानें लगाए बैठे हैं। दोपहर के समय अचानक तेज बारिश होने से खरीदार सिर छुपाने के लिए उनकी दुकानों में खड़े थे।
अचानक अंधड़-तूफान चलने से उनकी दुकानों में टीन से बनी छतें उड़ कर दूसरी तरफ गिर गई। हालांकि दूसरी तरफ खाली जगह होने के चलते किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बारिश के पानी से दुकानों में रखा सामान और कुछ लोगों के तिरपाल भी खराब हुए हैं। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश और अंधड़-तूफान आने से लोगों में कुछ देर के लिए भय पैदा हो गया। बारिश और तूफान से बचने के लिए लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। शहर की सड़कों पर जगह जगह पानी जमा हो जाने से आने जाने वालों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें