फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग के भनेरा के पास चिकनी मिट्टी में फिसली बस, बाल बाल बची 25 सवारियां

विज्ञापन
करसोग के भनेरा के पास चिकनी मिट्टी में फिसली बस - फोटो : Mandi
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग से भनेरा रूट की बस सोमवार सुबह करीब नौ बजे भनेरा के समीप सड़क पर बिखरी चिकनी में फिसल गई। इस दौरान बस में करीब 25 सवारियां थी। बस स्किड होते ही सवारियों ने चीखो पुकार शुरू कर दी, लेकिन बस के चालक से सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को नियंत्रित किया। इस दौरान मार्ग भी कुछ देर के लिए बंद रहा।
विज्ञापन

बस के चालक शिवेश दत्त शर्मा और परिचालक राकेश कुमार का कहना है कि सड़क पर चिकनी मिट्टी पड़ी हुई थी, इस कारण बस फिसल गई। वहीं, बस के सड़क में फंस जाने से रोड भी बंद हो गया और बस का रूट भी कैंसिल हो गया ।
वहीं, अन्य वाहनों को वापस दूसरी तरफ जाना पड़ा। बस के चालक शिवेश दत्त शर्मा का कहना है कि बारिश के समय में इस सड़क पर बस ले जाना थोड़ा मुश्किल होता है और जब बस नहीं ले जाई जाती है तो लोगों की ओर से एसडीएम के पास शिकायत की जाती है, लेकिन बारिश के समय में इस सड़क पर बस ले जाना खतरनाक साबित हो सकता है। कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

इस संबंध में लोनिवि करसोग सब डिवीजन के एसडीओ भालचंद का कहना है कि ठेकेदार को सड़क से मिट्टी हटाने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इस बारे में सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें