सुंदरनगर (मंडी)। शहर में हथियार की नोक पर दंपती से लूटपाट करने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार चार आरोपियों को यूपी पुलिस सोमवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश करेगी।
सुंदरनगर पुलिस की ओर से न्यायालय में चारों आरोपियों के प्रोडक्शन वारंट के आवेदन की अर्जी मंजूर हुई थी। इसके बाद अब मुजफ्फरनगर पुलिस मामले में संलिप्त सलमान, जावेद, सरताज और शाहिद को कोर्ट में पेश करेगी।
सुंदरनगर न्यायालय में यूपी पुलिस की ओर से 2 जून को चारों आरोपियों को पेश करने के उपरांत सुंदरनगर पुलिस कस्टडी ट्रांसफर की अर्जी न्यायालय में दायर करेगी। मंजूरी के बाद आरोपियों को यूपी पुलिस सुंदरनगर पुलिस के हवाले करेगी। कस्टडी ट्रांसफर होने के बाद सभी आरोपियों को पुलिस अपने कस्टडी में लेते न्यायालय में पेश कर उनका रिमांड हासिल करेगी। उसके बाद मामले में आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
...
आरोपियों को यूपी पुलिस सोमवार की सुंदरनगर की कोर्ट में पेश करेगी। कस्टडी ट्रांसफर के बाद सभी आरोपियों को पुलिस अपनी कस्टडी में लेगी। न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की अर्जी दी जाएगी। रिमांड मिलने पर कड़ी पूछताछ की जाएगी।
-भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर