फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लूटपाट के आरोपियों को यूपी पुलिस कोर्ट में नहीं कर पाई पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में हथियार की नोक पर दंपती से लूटपाट करने के मामले में यूपी के मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से धरे चार आरोपी सोमवार को सुंदरनगर कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। आरोपियों को यूपी पुलिस ने सोमवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश करना था, लेकिन यूपी पुलिस को फोर्स नहीं मिलने के कारण वह आरोपियों को सुंदरनगर नहीं ला पाई। इसकी कोर्ट को सूचना दे दी गई है। अब कोर्ट ने आरोपियों को पांच जून को सुंदरनगर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सुंदरनगर न्यायालय में पेश करने के बाद सुंदरनगर पुलिस सभी आरोपियों की कस्टडी ट्रांसफर की अर्जी न्यायालय में दायर करेगी। सुंदरनगर पुलिस ने यूपी कोर्ट में रिकवरी के लिए अर्जी लगाई थी। इसके बाद चोरी के सोने चांदी के जेवरात मिल गए हैं। चोरी की गई बाइक अभी भी मुजफ्फरनगर में है। वहां की कोर्ट ने इसे रिलीज कर दिया है। बता दें कि मुजफ्फरनगर के आरोपी सलमान, जावेद, सरताज और शाहिद ने नेरचौक में रह रहे एक व्यक्ति के साथ सुंदरनगर के नया बाजार में दिनदहाड़े डकैती कर आभूषण और नकदी चुराई थी।

.....
आरोपियों को यूपी पुलिस ने सोमवार को सुंदरनगर कोर्ट में पेश करना था मगर अब इन आरोपियों को यूपी पुलिस पांच जून को सुंदरनगर कोर्ट में पेश करेगी। कस्टडी ट्रांसफर के बाद सभी आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेगी। यूपी कोर्ट से चोरी किए गए जेवरात और बाइक को रिलीज करवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भारतभूषण, डीएसपी सुंदरनगर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें