फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें : गीतिका

विज्ञापन
विज्ञापन
चेली में महा साक्षरता शिविर में कानूनी अधिकार, नशा उन्मूलन की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। उपमंडल विधिक सेवा समिति पधर के तत्वावधान में रविवार को ग्राम पंचायत चेली में महा साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कानून संबंधी विभिन्न अधिकारों, नशे से मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक आपदा के दौरान पुनर्वास कार्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडल विधिक सेवा समिति पधर की अध्यक्ष एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पधर गीतिका यादव ने की। उन्होंने कहा कि इस मेगा लिटरेसी शिविर का मुख्य उद्देश्य जन सामान्य को उनके अधिकारों एवं सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कहा कि विधिक जागरूकता सशक्त समाज की नींव है और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझे।
विज्ञापन

एसडीएम सुरजीत सिंह ने प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के पुनर्वास विषय पर जानकारी प्रदान की। एसएचओ अनिल कुमार कटोच ने नशा उन्मूलन विषय पर कहा कि नशा न केवल युवा पीढ़ी को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि समाज की नींव को भी कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में पुलिस के साथ-साथ अभिभावकों और समाज की भूमिका अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता आरके चंदेल ने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति अपराधी नहीं बल्कि एक बीमारी का शिकार होता है, इसलिए उसे सुधारने के अवसर देना आवश्यक है। सहायक वन संरक्षक नवजोत मियां ने पर्यावरण बचाओ और पृथ्वी बचाओ विषय पर जागरूकता प्रदान की। इस मौके पर पंचायत प्रधान चंपा देवी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें