फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में अंडर-14 कन्या खेलकूद 12 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय खेलों के महाकुंभ में मंडी जिला के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा..
विज्ञापन


..............................
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। अंडर-14 कन्या जिला स्तरीय खेलों का आगाज जोगिंद्रनगर में 12 सितंबर को होगा। 14 सितंबर तक आयोजित होने वाली खेलों में जिले की खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगी।
खेलों में बैडमिंटन, वाॅलीबाल, खो-खो, कबड्डी, योग और शतरंज आदि में खिलाड़ी हुनर दिखाएंगी। पीएम श्री कन्या पाठशाला में होने वाली खेलों के लिए स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन इत्यादि की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय पाठशाला गुम्मा में एक सितंबर से खंड स्तरीय खेलों का आगाज होगा। इसमें सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। तीन सितंबर तक आयोजित होने वाली खंड स्तरीय खेलों में वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। मंडी जिला खेल प्राधिकरण विभाग के उपाध्यक्ष ललित धरवाल ने बताया कि खेलों को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें