फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनियंत्रित जीप ने तीन राहगीरों को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटी

Thu, 08 Aug 2024 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के कनैड में फोरलेन पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार जीप ने मंगलवार शाम सर्विस रोड पर जाकर तीन राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद जीप ने एक स्कूटी को भी टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क पर पलट गई। घायलों को नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार जीप फोरलेन पर चलते हुए अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सर्विस रोड पर चली गई। इस दौरान जीप ने वहां से गुजर रही दो युवतियों और एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप ने एक स्कूटी को भी टक्कर मारी और सड़क पर पलट गई। स्कूटी चालक और जीप चालक इस हादसे में बाल-बाल बच गए, लेकिन राहगीर युवती रीना कुमारी, सोनाक्षी और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी घायल कनैड पंचायत के निवासी हैं।
पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरलेन यातायात पुलिस प्रभारी एसआई अश्वनी शर्मा ने बताया कि जीप चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और पुलिस ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें