मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव सनाहाली में लावारिस कुत्ते ने व्यक्ति को क?
- फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह में रविवार सुबह एक लावारिस कुत्ते ने तीन व्यक्तियों और पालतू पशुओं को काट लिया है।
सभी लोगों ने निजी और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अपना उपचार करवाया है। तुलाह पंचायत के लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार भाग सिंह (71), विनोद कुमार (40), कुलदीप कुमार (63) सभी निवासी तुलाह को लावारिस कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया।
सनाहाली के प्रकाश चंद, मीरा देवी, शेर सिंह के पालतू पशुओं को भी कुत्ते ने काट लिया है। तुलाह पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य सुधीर कुमार ने मौके पर जाकर जायजा लिया।
पशुपालन विभाग को सूचित किया। पशुपालन विभाग के कर्मचारी दान सिंह ने घायल पशुओं का उपचार किया। वार्ड सदस्य सुधीर कुमार ने बताया कि कुत्ते ने तीन व्यक्तियों को काटा है, जिनका उपचार किया गया है। संवाद