फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस मवेशियों का मिस्त्री पर हमला, मंडी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। चैलचौक बाजार से घर जा रहे एक मिस्त्री पर लावारिस मवेशियों ने हमला कर दिया। इसमें मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे सिविल अस्पताल गोहर में लाया गया जहां से मंडी रेफर कर दिया है। घायल मिस्त्री की पहचान हेम सिंह निवासी कोहलू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। चैलचौक पंचायत के प्रधान कुमार चंद ने बताया कि मिस्त्री हेम सिंह अपने कार्य स्थल से अपने घर कोहलू जा रहा था। इस दौरान जब वह चैलचौक बाजार से गुजर रहा था तो लावारिस पशुओं ने उस पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। सामने से आ रहे फोर व्हीलर चालक (उसका भाई) ने उसे पशुओं से बचाया। घायल व्यक्ति के भाई ने उसे तुरंत गोहर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मंडी जोनल अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें