फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में आपदा के समय सहायता को बनी टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में आपदा के समय 350 से अधिक स्वयंसेवी बिना किसी स्वार्थ के 24 घंटों तक सेवाएं देने को तैयार रहेंगे। यह पहल सरकाघाट प्रशासन और व्यापार मंडल ने की है। दोनों के प्रयासों की बदौलत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीएम सरकाघाट ने सरकाघाट डिजास्टर टास्क फोर्स का गठन किया है। पूरे प्रदेश में इतनी संख्या में स्वयंसेवी जोड़ना एक मिसाल है।
विज्ञापन

एसडीएम जफर इकबाल ने सरकाघाट स्कूल के मैदान में टास्क फोर्स के सदस्यों को बुलाकर उन्हें टोपी पहनाकर टास्क फोर्स का सदस्य बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से सभी स्वयंसेवियों को आईकार्ड भी दिए जाएंगे। टास्क फोर्स को तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले सरकाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज बाबा, महासचिव संजय ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल में जब प्रशासन के सामने स्वयंसेवियों की कमी महसूस हुई तो उन्होंने उसी समय यह ठान लिया कि वे पूरे क्षेत्र में ऐसे लोगों की एक फोर्स तैयार करेंगे जो बिना किसी स्वार्थ के स्वेच्छा से आपदा में सेवाएं दे सकें।
कहा कि उनकी एक छोटी सी पहल की बदौलत दर्जनों युवाओं ने आगे आकर इस मुहिम को नया रूप दे दिया। अब इस फोर्स में 350 से अधिक सदस्य हो चुके हैं। फोर्स के स्वयंसेवियों में सुनील कुमार शर्मा, संजय गुप्ता, संजय कुमार, अखिल गुप्ता, विजय कुमार, डॉ. महेश, विनयानंद, नीलम नेगी, अश्वनी गुलेरिया आदि ने कहा कि सरकाघाट के लिए बनी इस टास्क फोर्स में वे पूरी इमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें