फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेडियोलॉजिस्ट की ज्वाइनिंग के बाद भी अल्ट्रासाउंड सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में रेडियोलॉजिस्ट की ज्वाइनिंग को दो महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अस्पताल में अब तक अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद होने के कारण सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को मजबूरी में निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक असर गरीब गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है।



अस्पताल प्रशासन के अनुसार अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू न होने का मुख्य कारण वर्तमान रेडियोलॉजिस्ट की सीनियर रेजिडेंट परीक्षा है, जोकि 12 जनवरी को प्रस्तावित है। यदि रेडियोलॉजिस्ट इस परीक्षा में सफल हो जाती हैं तो उन्हें सिविल अस्पताल के बजाय मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देनी होंगी। इसी अनिश्चितता के चलते सिविल अस्पताल प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड मशीन को फिलहाल शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने से पहले कई वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य होता है। ऐसे में 12 जनवरी के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि सुंदरनगर सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं बहाल होंगी या नहीं। यदि रेडियोलॉजिस्ट परीक्षा में सफल हो जाती हैं, तो अस्पताल में फिर से सेवाएं बंद हो जाएंगी। नए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति तक मरीजों को इंतजार करना पड़ेगा।



....

रेडियोलॉजिस्ट की ज्वाइनिंग के बाद अल्ट्रासाउंड से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के परिणाम के बाद ही यह तय होगा कि सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवाएं स्थायी रूप से बहाल हो पाएंगी या नहीं।
विज्ञापन




-डॉ. चमन ठाकुर, एसएमओ प्रभारी, सिविल अस्पताल सुंदरनगर

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें