सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के सेगली (धनोटू) खंड का पहला वार्षिक सम्मेलन कनैड में शनिवार को आयोजित किया गया। इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम अध्यक्ष लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खंड के पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष निक्का राम चौधरी ने धनोटू स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की खाली भूमि पर पेंशनर भवन के निर्माण के लिए सरकार से भूमि उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पेंशनरों को आश्वस्त किया कि पेंशनर भवन के लिए जमीन दो माह के भीतर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया। पेंशनरों में निक्कू राम, केसर सिंह, बृज लाल, खेम चंद, देवी सिंह, भादर सिंह, धनपत राय, लक्ष्मण दास, गुरमत राम, सुशील कुमार, हलायुध, माधविंद्र, हरीश शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, छब्बील चंद को सम्मानित किया। इस मौके पर पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जिले के अध्यक्ष हरीश शर्मा, रोशन लाल, लेख राज, सिद्धू राम, कुलदीप गुलेरिया, नंद लाल, कृष्ण कुमार, चिंत राम शास्त्री और अन्य मौजूद रहे। संवाद