फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ‘उड़ान’ उत्सव शुरू, खूब बिकी कोदरे की मिठाई

Tue, 29 Oct 2024 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। महिलाओं द्वारा निर्मित मिठाई और अन्य स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए धर्मपुर में दो दिवसीय दीपावली उत्सव ‘उड़ान’ का सोमवार को आगाज हुआ। धर्मपुर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की ओर से आयोजित उत्सव का स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने आगाज किया। इस मौके पर सहकारी बैंक के निदेशक प्रियव्रत शर्मा और डॉ. दिनेश शर्मा की विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उत्सव में एफपीओ के गीत ‘चमकेगा पहाड़ी रत्न’ का विमोचन किया गया, जिसे विपिन सकलानी, विजय कुमार और संजीव भारद्वाज ने लिखा और गाया। उत्सव में एफपीओ द्वारा स्थानीय महिला मंडलों की सहयोग से तैयार किए गए शुगर कंट्रोल आटा, कोदरे की मिठाइयां, पपीते के पेड़े, सेब के लड्डू, चंबा के लाल चावल, कुल्लू की टोपियां, शॉल, मफलर और स्थानीय चावल सहित विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं।
इसके अलावा आत्मा परियोजना, शिवा परियोजना, आजीविका मिशन, प्राकृतिक खेती और मनरेगा से जुड़ी प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि धर्मपुर में कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास के लिए एफपीओ मंच पर सभी विशेषग्यों का एक साथ आना एक बड़ी उपलब्धि है। डॉ. दिनेश शर्मा ने एफपीओ के मॉडल से प्रभावित होकर इसके सदस्य बनने की इच्छा जताई। इस मौके पर एनसीडीसी के सहायक निदेशक रघुनंदन शर्मा, मार्गदर्शक कंपनी के डॉ. हरदयाल सिंह गुलेरिया, कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. कविता और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें