फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राशन लेकर भागे दो युवक, एक हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। बीबीएमबी कॉलोनी बाजार में बुधवार की रात को एक किराना व्यापारी से 12 हजार रुपये का राशन लेकर भागे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रूबल निवासी पैलेस कॉलोनी मंडी के रूप में हुई है। उसके एक अन्य साथी की धरपकड़ के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गत बुधवार देर शाम एक शातिर युवक भोजपुर बाजार के व्यापारी शृंगार स्टोर के मालिक के नाम पर दुकान से करीब 12 हजार रुपये का राशन लेकर नौ-दो ग्यारह हो गया। विश्वास दिलाने के लिए उसने स्कैनर न चलने की कहानी बनाई और अपने साथी रिश्तेदार युवक की दुकानदार से फोन पर बात भी करवाई। दुकानदार लगातार भुगतान करवाने की बात करता रहा, लेकिन आरोपी फोन पर बात करते-करते वहां से चलता बना। अगली सुबह व्यापारी उस समय स्तब्ध रह गया जब शृंगार स्टोर के मालिक ने बताया कि उन्होंने कोई सामान नहीं मंगवाया था और न ही उनके यहां गुरुद्वारे में कोई पाठ रखा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके नाम पर बाजार से भी एक सरदार युवक करीब दो हजार रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद व्यापारी ने पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दी। जांच में सामने आया कि आरोपी बीएसएल कॉलोनी से कार में राशन लेकर गए थे और पुलिस से बचने के लिए डडोर क्षेत्र में दूसरी कार में सामान शिफ्ट किया गया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच जारी है। एक युवक रूबल को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द मामले में इस्तेमाल किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें