फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घरवासड़ा में दो कमरों का स्लेटपोश मकान जला

Thu, 02 May 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के घरवसड़ा में आग लगने से राख हुआ दो मंजिला स्लेटपोश मकान। संवाद
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र के घरवासड़ा गांव में दो कमरों वाला स्लेटपोश मकान अचानक आग लगने से राख हो गया। घटना में प्रभावित परिवार को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 6ः00 बजे घरवासड़ा निवासी बीरू राम के परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान अचानक मकान में आग लग गई। इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन मकान में रखा आवश्यक सामान, दस्तावेज जलकर राख हो गए। मकान से धुंआ उठता देख आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आग प्रचंड रूप धारण कर चुकी थी।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयत्न किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए और घर के अंदर रखा सारा सामना जलकर राख हो गया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर टिहरा पुलिस चौकी का दल मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया। बीरू राम ने बताया कि आग लगने से मकान में रखा फर्नीचर, बिस्तर, कपड़े और खाने का सारा सामान जल गया है।
विज्ञापन

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि आग लगने का मुख्य कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। नायब तहसीलदार शशिपाल ने बताया कि पटवारी को घटना स्थल पर भेजा है। नुकसान का आकलन करने पर उचित राहत दी जाएगी। हालांकि घटना की जानकारी एसडीएम धर्मपुर को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें