फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह क्षेत्र में दो सड़क हादसे, बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। पंडोह क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा पंडोह बाजार में मंगलवार रात करीब 2:15 बजे हुआ, जबकि दूसरा हादसा मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम के समय 6 मील के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई और मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।
पहले हादसे में कार और बाइक आपस में टकरा गईं। टक्कर के कारण बाइक सवार को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 मील के पास उस समय हुआ जब सड़क पर अचानक आए लावारिस पशुओं को बचाने के प्रयास में कार, टेंपो ट्रेवलर आपस में टकरा गए। टेंपो ट्रेवलर में उस समय करीब 14 यात्री सवार थे। हादसे में टेंपो ट्रेवलर के पिछले टायर निकल गए, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। हालांकि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन जाने के कारण किसी भी प्रकार की पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें