फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडार में निजी बसों में टक्कर, नौ विद्यार्थियों समेत 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर पंडार के निकट मोड़ पर तेज रफ्तारी से चल रही दो निजी बसों में आमने-सामने की टक्कर में 16 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए हैं। नौ घायल स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले बताए जा रहे हैं।
घायलों का प्राथमिक उपचार निहरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी है। बीएसएल थाना पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह वीआईपी कोच निजी बस तत्तापानी से सुंदरनगर और दीवान कोच बस सेगल से निहरी जा रही थी। जैसे ही दोनों बसें पंडार के समीप पहुंचीं तो मोड़ पर पास लेने के चक्कर में दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने निहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया सूचना मिलने पर बीएसएल थाना के तहत पुलिस चौकी निहरी की टीम मौका पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे का जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घायलों की सूची
सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर वीरवार को दो निजी बसों की टक्कर में रमा देवी (28), सिमरन (19), अनिशा (18), भीमा देवी (45), मान सिंह (23), हरि सिंह (75), इंदिरा देवी (62), पम्मी (18), मुस्कान (17), चिंतराम (54), इशांत (17), मनीशा (18), दुनोज (19), मीनाक्षी (18), राखी (21) और अच्छर सिंह (46) को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें