सरकाघाट और करसोग में हाटअटैक से एक शिक्षक और परिचालक की मौत हो गई। रावमापा टिक्करी सधवानी स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार चमन लाल (40) निवासी बतैल स्कूल में बतौर शारीरिक शिक्षक तैनात था।
उन्होंने कहा कि चमन लाल हाजिरी लगाने के बाद स्कूल के ग्राउंड में चला गया और जब स्कूल की प्रात: कालीन सभा की घंटी बजी तो वह स्कूल के छात्रों से प्रतिदिन की तरह व्यायाम करवाने लगा। प्रात:कालीन सभा पूरी होने के बाद वहीं स्कूल के मैदान में रखी पानी की बाल्टी से पानी पीने लगा कि एकाएक उसके सीने में जोर का दर्द उठा और वह वहीं पानी कि बाल्टी पर गिर गया। उसको गिरता देख स्कूल के अन्य शिक्षक उसकी सहायता के लिए दौड़े आरै उसे निजी वाहन में डाल कर नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं उपमंडल करसोग के काहणु में बस परिचालक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिचालक शुक्रवार को करसोग से काहणु के लिए रूट टाइम लेकर गया था। सुबह जैसे ही परिचालक नहाकर अपने कमरे में अपनी वर्दी पहन रहा था। तभी वह वर्दी पहनते हुए बेड पर गिर गया।
ड्राइवर ने उसे अचेत अवस्था में देख कर करसोग अड्डा प्रभारी व पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान देशराज (57) पुत्र चैन सिंह गांव रैडी डाकघर गरिनी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों का सौंप दिया है। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने मामले की पुष्टि की है।