फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में कारोबारी के बैनर लगा रहे दो लोग पकड़े, सामान जब्त

Sun, 20 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम मंडी की टीम शहर में गश्त के दौरान आईटीआई पुल पर अना​धिकृत तरीके से लगा रहे  हो​ल्डि़ंग
विज्ञापन
मंडी। शहर में अनाधिकृत रूप से सार्वजनिक संपत्ति पर विज्ञापन बोर्ड और बैनर लगाने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को नगर निगम की टीम ने आईटीआई पुल के पास गश्त के दौरान अनाधिकृत रूप से सरकारी संपत्ति पर बैनर और होर्डिंग लगा रहे शहर के एक कारोबारी के दो लोगों को दबोचा।
विज्ञापन

वहीं, उनके सामान को भी निगम की टीम ने जब्त कर लिया है। बैनर के माध्यम से कारोबारी की पहचान कर उसे निगम कार्यालय बुलाया गया है। यहां पूछताछ के बाद कारोबारी पर प्रति बैनर 500 रुपये जुर्माना किया जाएगा। इसके साथ ही निगम शहर में अनाधिकृत रूप से अन्य जगह चिपकाए पोस्टर और बैनर को भी उखाड़ेगा। इंदिरा मार्केट समेत कई जगह सरकारी दीवारें पोस्टरों से भरी पड़ी हैं।
उन पर संबंधित संस्थान के फोन नंबर भी अंकित हैं। ऐसे में निगम इन नंबरों के जरिए मालिकों की पहचान करेगा और उन पर कड़ी कार्रवाई करेगा। शनिवार को सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में टीम ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। आयुक्त एसएच राणा ने बताया कि शहर में अनाधिकृत रूप से बैनर, होर्डिंग और पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें