सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर निवासी हीरापाल सिंह को हिमाचल प्रदेश नशा निवारण कमेटी का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। हीरापाल सिंह को सदस्य नियुक्त होने का पत्र भी प्राप्त हुआ है।
नियुक्ति को लेकर हीरापाल सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने एक साधारण कार्यकर्ता को नशा निवारण समिति का राज्य स्तरीय सदस्य बनाया है। सरकार के आदेश के अनुसार नशे को रोकने के लिए अपनी तरफ से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संवाद