फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चिट्टा के साथ दो लोेग गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार रात को स्कूटी सवार दो लोगों से 4.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सरकाघाट थाना के एएसआई बलवीर सिंह अपनी एसआईयू टीम के साथ बुधवार रात को तालाब गांव के ग्रेड़ी खड्ड के समीप गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो लोग स्कूटी पर सवार होकर पौंटा की तरफ से चंद्रूही की ओर से जा रहे थे। इस दौरान उनकी तलाशी ली तो स्कूटी की सीट के नीचे प्लास्टिक लिफाफे में 4.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।



इस पर पुलिस ने कुलदीप चंद निवासी गांव करेड़ दधवाण, तहसील बलद्वाडा, जिला मंडी और अजीत सिंह निवासी गांव खुथड़ी, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। सरकाघाट थाना के एसएचओ रजनीश कुमार ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें