फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट में युवक से तेंदुए की दो खालें, नाखून और दांत बरामद

विज्ञापन
सरकाघाट में बरामद की गई तेंदुए की खालें, नाखून, दांत। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/सरकाघाट। पुलिस ने वन्य प्राणियों के अवशेषों की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राम सिंह (37) निवासी गैहरा, सरकाघाट से तेंदुए की दो खालें, 14 नाखून और 10 दांत बरामद हुए हैं। पुलिस ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक के पास तेंदुए की खालें हैं। वह इन्हें कहीं बेचना चाहता है। इस पर पुलिस ने निजी होटल में मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे छापा मार कर युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपी गडरिया है और भेड़ बकरियों का कारोबार है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि आरोपी से बरामद सामान के बारे जानकारी हासिल की जा रही है। इस नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें