फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग बस स्टैंड में होंगे कोरोना के टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग बस स्टैंड में भी कोरोना के टेस्ट होंगे। यहांसैंपल की जांच रैपिड एंटीजन में की जाएगी। कई विभागों के कार्यालय होने से यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इसको देखते हुए प्रशासन ने बस स्टैंड में कोरोना सैंपल लेने के लिए केंद्र बना दिया है।
विज्ञापन

यह मंगलवार से शुरू हो गया है। इस सेंटर में सप्ताह में एक ही दिन कोरोना का सैंपल लिया जाएगा। लोग सप्ताह में एक दिन मंगलवार को 11 से 1:30 बजे के बीच स्वेच्छा से अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। अगर नतीजे प्रशासन की अपेक्षा के मुताबिक रहे तो टेस्टिंग बढ़ाई जा सकती है। सेंटर को सप्ताह में तीन से चार दिन भी खुला रखा जा सकता है।
मंगलवार को एसडीएम सन्नी शर्मा सहित डीएसपी गीतांजलि ने पुलिस की टीम के साथ खुद भी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान लोगों को बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों में न जाने और उचित शारीरिक दूरी बनाने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा कि करसोग बस स्टैंड में काफी संख्या में लोग बाहर से आते हैं। उनकी सुविधा के लिए बस स्टैंड के अंदर टेस्टिंग सेंटर खोला गया है। हर मंगलवार को यहां लोग स्वेच्छा से कोरोना का टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें