फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग-शिमला सड़क पर कलगार में कार खाई में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार के उड़े परखच्चे, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की मदद से चलाया सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद युवकों के शवों को खाई से बाहर निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग-शिमला सड़क पर कलगार के निकट कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। भीषण सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
दोनों युवक कार में सवार हो कर तत्तापानी से अपने घर की ओर लौट रहे थे। सोमवार रात करीब 12 बजे कलगार के निकट चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। फायर सर्विस व स्थानीय लोगों की मदद से लगभग 500 मीटर नीचे सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो युवकों को मृत अवस्था में पाया गया। इन्हें कड़ी मशक्कत कर खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि वाहन को पवन कुमार चला रहा था। हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (22) पुत्र कांशी राम, निवासी गांव सौथल माहूंनाग तथा पवन कुमार (19) पुत्र कृष्ण लाल, निवासी गांव कैथु माहूंनाग तहसील करसोग जिला मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, करसोग के विधायक दीप राज ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें