फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी राजमार्ग पर कार चालक से पौने दो किलो चरस बरामद

Wed, 21 Dec 2016 10:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
मंडी। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुलिस ने हराबाग के पास पुलिस ने नाके के दौरान एक व्यक्ति से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार को जोगिंद्रनगर पुलिस ने थाना प्रभारी संजीव कुमार की अगुवाई में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। सुबह करीब सवा सात बजे पुलिस ने एक कार को तलाशी के लिए रोका तो चालक घबरा गया। पुलिस को शक हो गया और तलाशी लेने पर कार चालक रोशन लाल पुत्र सोमदेव निवासी नारला मंडी के कब्जे से एक किलो 800 ग्राम चरस बरामद की गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों को हरगिज बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें