फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बरच्छवाड़ पंचायत में कॉलेज के समीप एक कार और बाइक में टक्कर होने से दो युवक घायल हो गए हैं। गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया जहां से उन्हें हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने कार चालक और बाइक सवार दोनों पर ही मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक राहुल निवासी डबरोग और विवेक निवासी नगला सरकाघाट की तरफ जा रहे थे। कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए। पुलिस थाना सरकाघाट को विक्रांत गुलेरिया पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव चमयाणु डाकघर नबाही तहसील सरकाघाट ने जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें