धर्मपुर के डरवाड में बारिश से ध्वस्त हुआ मकान। स्त्रोत- जागरूक पाठक
चोलथरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में लगातार हो रही भारी बरसात से दो परिवार बेघर हो गए हैं। ग्राम पंचायत डरवाड़ के गांव चसवाल में हंसराज का चार कमरों का स्लेटपोश मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहीं, पीपली भराड़ी पंचायत के गांव पीपली में रविंद्र कुमार का छह कमरों का मकान भी मलबे में तब्दील हो गया।
इससे घर का सारा सामान नष्ट हो गया। रविंद्र का परिवार अपने भाई के घर में शरण लिए हुए है। दोनों घटनाओं पर पंचायत प्रतिनिधियों डरवाड़ पंचायत प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान नरेंद्र, वार्ड सदस्य हेमा देवी, पीपली भराड़ी पंचायत प्रधान अंजू शर्मा ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से तुरंत राहत और उचित मुआवजे की मांग की है। संवाद