फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हादसे, दो लोगों की जान गई

Sun, 01 Jan 2017 10:14 PM IST
मंडी
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। जिले में विभिन्न हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। उपमंडल मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर शनिवार रात आठ बजे के करीब एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रातभर घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। सुबह जब लोगों ने उसे देखा तो वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अशोक कुमार पुत्र राज कुमार गांव संदोआ डाकघर देव ब्राड़ता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का कार्य करता था। शनिवार को कार्य पूरा करके वह नया वर्ष मनाने घर जा रहा था।  शाम को 6:30 बजे अपने पिता से उसने फोन पर बात कर घर आने की सूचना दी। उसके बाद वह कुछ शॉपिंग करने के बाद घर की ओर चल पड़ा।
  अभी वह महज दो किमी का ही फासला तय कर सका था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वह एक शीशम के पेड़ से टकराया तथा बाइक पेड़ से नीचे झाड़ियों में फंस गई। पेड़ से टकराने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। रातभर वह वहीं पर पड़ा रहा। सुबह घटनास्थल से गुजर रहे वाहन चालक की नजर उस पर पड़ी और उसने शोर मचा कर आसपास के गांव के लोगों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


  इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसको सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया। एसडीएम डा. सुरेश जसवाल ने प्रशासन की ओर से युवक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, गद्दीदार पंचायत के लखरेहड़ गांव में एक निजी बस चालक की पांव फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रकाश चंद पुत्र रोशन लाल निवासी गांव एवं डाकघर खोदा तहसील सरकाघाट टिहरा से लखरेड़ तक निजी स्कूल की बस चलाता था। उसने लखरेहड़ गांव में ही अपना क्वार्टर ले रखा था। शाम को वह बस को भी वहीं पर पार्क कर सुबह बच्चों को लाता था।

शनिवार को स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गया। बस को लखरेहड़ में सड़क के किनारे खड़ा किया और खुद नववर्ष की संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में चला गया। देर रात वहां से लखरेहड़ गांव की ओर जा रहा था तो उसका सड़क के किनारे अचानक पांव फिसल गया। जिससे वह 250 फीट गहरी खाई में गिर गया। रातभर वह वहीं पर पड़ा रहा। सुबह होने पर जब लोगों ने उसे देखा तो उसे सड़क तक लेकर पहुंचे। लेकिन, तब तक वह दम तोड़ चुका था। लोगों ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें