फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीड़ रोड में दो कारों में टक्कर, एक घंटा जाम रहा मंडी-पठानकोट हाईवे

Sun, 02 Jun 2024 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगेंद्रनगर के बीड़रोड़ के समीप आमने सामने टकराई दो कारें और हाईवे जाम में
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बीड़ रोड के समीप दो कारों की टक्कर हो गई। इससे मंडी-पठानकोट हाईवे करीब एक घंटे तक जाम रहा। दोनों ही कार सवारों को आंशिक चोटें आई हैं। पुलिस चौकी घट्टा ने घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के चालकों के बयान के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार देर रात की है। बीड़ रोड पर आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी चौंतड़ा के मुख्य आरक्षी तुलसी राम ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में सभी कार सवारों की जान सुरक्षित बच गई। कार चालकों को आंशिक चोट आईं थी, जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें