फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी के साथ टक्कर में बाइक सवार दो युवक हुए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चमुखा के पास टैक्सी के साथ टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुंदरनगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में रूपेश कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी देवावास डाकघर ईशरवल तहसील तोशाम, हरियाणा ने कहा है कि वह सोमवार देर शाम को अपनी टैक्सी में पर्यटकों को लेकर मनाली की ओर जा रहा था। जब वह चमुखा के निकट पहुंचा तो रात करीब 9 बजे सामने से गलत लेन से आई एक बाइक ने टैक्सी को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार जोगिंदर कुमार पुत्र धनीराम निवासी फागला डाकघर मलोह तहसील सुंदरनगर और विजय कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी जड़ोल तहसील सुंदरनगर घायल हो गए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें