नेरचौक (मंडी)। पुलिस थाना बल्ह के नागचला में एसआईयू ने एक निजी वोल्वो बस में सवार एक नेपाल मूल की महिला को 2.514 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस महिला से चरस की खेप को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। नागचला में शनिवार को एसआईयू ने नाका लगाया था। यहां वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी।
निजी वोल्वो बस की जांच के दौरान टीम को देखकर महिला घबरा गई। तलाशी लेने पर पर महिला के कब्जे से चरस बरामद हुई। यह बस मनाली से दिल्ली की तरफ जा रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि खेप को हिमाचल से बाहर ले जाया जा रहा था। उधर, डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से खरीदी और कहां ले जाई जानी थी। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद