फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक ने ली 12 साल के बच्चे की जान, बाप और बेटी घायल

Wed, 10 May 2017 11:03 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी-कोटली सड़क पर तल्याहड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त जीप-बा‌इक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। शहर के साथ सटे मंडी-कोटली मार्ग पर सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पिता और बेटी बाल-बाल बचे हैं। हादसा बुधवार शाम करीब पांच बजे हुआ। जब प्रभावित परिवार बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंडी अस्पताल पहुंचाया गया। बेटे की नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते मेें ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में हादसे का कारण ओवरटेक करना बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मणि राम पुत्र हिम्मत गांव लोट पोस्ट बलोह सदर मंडी अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। तल्याहड़ के पास ओवरटेक करते वक्त उसने नियंत्रण खो दिया और पिकअप से जा टकराया। उन्हें अस्पताल लाया गया। 12 वर्षीय बेटे कुशल को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे आईजीएमसी रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि पंद्रह वर्षीय बेटी और पिता को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें