कटौला (मंडी)। इलाका उत्तरशाल क्षेत्र के कटौला में शुक्रवार को ट्रक यूनियन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मंडी ट्रक यूनियन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि तथा उपाध्यक्ष संजीव वर्मा भी शरीक हुए। जिला अध्यक्ष ने सभी ट्रक चालकों और वाहन मालिकों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से कभी भी बदसलूकी न करें।
व्यापारी भगवान के समान हैं। उनका मान-सम्मान करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने आपसी तालमेल, अनुशासन और शालीन व्यवहार को यूनियन की सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम में छोटी काशी मंडी शाखा कटौला के प्रधान जुकोब अली, सचिव राम सिंह, कोषाध्यक्ष शेरु व कटौला विद्या सागर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर यूनियन को मजबूत एवं अनुशासित रूप से चलाने का संकल्प लिया। संवाद