जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर गुम्मा के पास दो ट्रक फंस जाने से करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसका खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ा।
थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कहा कि यातायात पुलिस हाईवे पर आवाजाही को सुचारु रखने के लिए प्रयत्नशील है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि फोरलेन के निर्माण के बाद ही जाम से निजात मिलेगी। संवाद