कमांद पुल के पास पलटा ट्रक। स्त्रोत- जागरूक पाठक
मंडी। मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर कमांद पुल के पास शनिवार सुबह ट्रक पलटने से यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। हादसे के कारण वाया कांडी-कटौला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। सड़क बंद होने से इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में पलटे हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। कमांद पुल के पास ट्रक पलटने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए जगह नहीं बची। इसके चलते वाहन फंस गए। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई अमल पर लाई गई। यातायात बहाल करवाया गया। संवाद