फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बलिदानी कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि बलिदानी कर्मचारियों से प्रदेश में कर्मचारियों की आवाज बुलंद हुई है। ये बलिदानी कर्मचारी आज कर्मचारी संगठन के प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन ने शुक्रवार को शहीदी स्थल सुंदरनगर में 1980 के कर्मचारी आंदोलन में बलिदान हुए कर्मचारियों को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि 15 अक्तूबर को शिमला में होने वाले राज्य स्तरीय अधिवेशन में बिजली बोर्ड से जुड़ी विभिन्न मांगों को पूरा करने का हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व उपमहासचिव जगमेल ठाकुर, यूनिट प्रधान कनव राणा, राज्य सह सचिव संदीप जम्वाल, पंकज परमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें