फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगा कैंसर रोगियों का उपचार

Fri, 28 Jun 2024 06:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नेरचौक बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल का भवन    संवाद
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में शीघ्र कैंसर मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी। मेडिकल कॉलेज में कैंसर के लिए उपचार के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी पहुंच गई है। अब मेडिकल कॉलेज के कैंसर अस्पताल में 21 करोड़ की लागत से आई मशीनरी को सेटअप किया जा रहा है। ऐसे में अब कैंसर पीड़ितों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला अथवा पीजीआई चंडीगढ़ के चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना दो हजार से ढ़ाई हजार तक ओपीडी रहती है। हिमाचल के मध्यम क्षेत्र में होने के चलते मेडिकल कॉलेज में लाहौल स्पीति, कुल्लू और मंडी जिलों के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। 21 करोड़ की लागत वाली लिनट रेडियोथैरेपी मशीन मेडिकल कॉलेज पहुंच गई है। कैंसर उपचार के लिए अपनी तरह की यह आधुनिक मशीन है, जिसे इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। हालांकि इसे व्यवस्थित करने की प्रक्रिया में तीन से चार माह लग सकते हैं।
श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष रति राम नेगी ने बताया कि मशीन की इंस्टॉलेशन का कार्य चल रहा है। इसमें लंबा समय लग सकता है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि कैंसर अस्पताल का कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही इसे पूरा कर लोगों को सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। अभी अस्पताल का बहुत सा कार्य लंबित है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 21 करोड़ की इस मशीन के अलावा भी मशीनें आनी हैं, जिसके लिए अभी केंद्र सरकार से 10.80 करोड रुपये का बजट आना शेष है। कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द अस्पताल को शुरू किया जाए। इसको लेकर सरकार से बातचीत चल रही है। फिलहाल कुछ कैंसर के रोगियों का उपचार मेडिकल कॉलेज में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें