फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-मनाली हाईवे पर पनारसा के पास ट्रेवलर पलटी, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली मजदूर थे वाहन में सवार, काजा जा रहे थे, औट पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप वीरवार सुबह एक ट्रेवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में करीब पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। ट्रेवलर में सवार नेपाली मजदूर काजा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पनारसा के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें